BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2023, 7:06 pm
KHABAR : जिले में शांतिपूर्ण मतदान के लिए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने सभी का माना आभार, पढ़े खबर  

Share On:-

विदिशा। जिले की सभी पांचों विधानसभाओं में स्वतंत्र, निष्पक्ष, सुगम और पारदर्शी तरीके व शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न होने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर भार्गव और पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने जिले में निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी अधिकारियों कर्मचारियों सहित आम नागरिकों, मतदाताओं, सुरक्षा बलों, मीडिया कर्मियों आदि के प्रति आभार व्यक्त किया है।
कलेक्टर भार्गव ने सोमवार को आयोजित बैठक के दरमियान कहा है कि विधानसभा निर्वाचन कार्य से संबद्ध प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों , जिला अधिकारियों और कर्मचारियों के सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी शासकीय कर्मियों की लगन, निष्ठा और कड़ी मेहनत की वजह से जिले के सभी मतदान केन्द्रों में शांति पूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न हुआ।
कलेक्टर भार्गव ने विशेष रूप से दिव्यांग मतदाताओं, 80 वर्ष से अधिक उम्र और गर्भवतीध्धात्री मतदाताओं द्वारा मतदान के पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। कलेक्टर भार्गव ने कहा कि निर्वाचन की आचार संहिता लगने के पहले से जिले के अधिकारियों-कर्मचारियों ने निर्विघ्न चुनाव कार्य संपन्न कराने के लिए जो मेहनत की थी वह फलीभूत हुई है।
कलेक्टर भार्गव ने इसके लिए सभी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
कलेक्टर भार्गव ने निर्वाचन कार्य के कव्हरेज में रचनात्मक सहयोग प्रदान करने के लिए जिले के सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE