BREAKING NEWS
MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दिव्यांगजनों के लिए श्रीकांत फिल्म का.. <<     KHABAR : जिले में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कमिश्नर दीपक सिंह के फ़ैसले की हाईकोर्ट.. <<     REPORT : संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतगणना के लिए नियुक्त शासकीय सेवकों को.. <<     REPORT : कलेक्टर बाथम ने किया नाले तथा तालाबों का.. <<     NEWS : शतरंज की जिला स्तरीय अंडर-17 (ओपन एवं गर्ल्स).. <<     NEWS : विहिप मातृशक्ति दुर्गावाहिनी ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शहर के सीएम राइज विनोबा स्कूल को शिक्षा.. <<     NEWS : तपती गर्मी में अघोषित बिजली कटोती से आमजन.. <<     NEWS : शहर में पानी की सप्लाई को लेकर जिला कलक्टर.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पटवा स्कूल की तनीषा पाटीदार ने 12 वीं.. <<     KHABAR : हाथीपावा पहाडी पर समन्वित रूप से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2023, 7:52 pm
KHABAR : संभागायुक्त मालसिंह ने किया मानसिक चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। संभागायुक्त मालसिंह ने आज इंदौर के मानसिक चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

इस अवसर पर एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित, मानसिक चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. वी.एस. पाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। संभागायुक्त मालसिंह ने मानसिक चिकित्सालय पहुंचकर ओपीडी का निरीक्षण किया। उन्होंने पर्ची बनाने सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने मरिजों को उपलब्ध कराये जाने वाली चिकित्सा सुविधा आदि की जानकारी भी ली। उन्होंने अस्पताल के कार्यालय का निरीक्षण भी किया। उन्होंने रिकार्ड और फाईलों को व्यवस्थित रूप से संधारित करने के निर्देश भी दिये। संभागायुक्त मालसिंह ने अस्पताल के पैरामेडिकल स्टॉफ से भी चर्चा की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE