BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2023, 8:11 pm
KHABAR : शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इएलसी की बैठक, अब तक के कार्यों की समीक्षा करते हुए बनाई भविष्य की योजना, पढ़े खबर 

Share On:-

बड़वानी। शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी के इएलसी अर्थात इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की बैठक का आज प्राचार्य डॉ. दिनेश वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजन किया गया। 

प्राचार्य डॉ. वर्मा ने बताया कि 17 नवम्बर को मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए मतदान सम्पन्न हो गया है। आज की बैठक का उद्देश्य इएलसी के कार्यों की समीक्षा करना और भावी कार्यों की योजना बनाना था। ज्ञात हो कि कॉलेज का इएलसी स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के साथ मिलकर निरंतर मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर रहा है। कार्यकर्ता प्रीति गुलवानिया और कैम्पस एम्बेसेडर वर्षा मुजाल्दे ने बताया कि अब हमारा अगला अभियान उन युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम लिखवाने के लिए जागरूक करना है, जो 1 जनवरी और 1 अप्रैल, 2024 को अठारह वर्ष की आयु पूर्ण करके मतदाता बनने की पात्रता प्राप्त करने वाले हैं। अब वर्ष में चार बार ऐसे अवसर प्राप्त होते हैं, जब कोई युवा मतदाता बनने की पात्रता प्राप्त कर सकता है। ये हैं- 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर। पूजा बामनिया और विनय वाघे ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने मतदान किया और अनेक व्यक्तियों को मतदान करने के लिए प्रेरित भी किया। इएलसी के नोडल अधिकारी डॉ. मधुसूदन चौबे ने कहा कि इएलसी के सदस्य उत्साहित हैं और लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान दे रहे हैं। बैठक का संचालन वर्षा मुजाल्दे ने किया। आभार भियारी गुर्जर ने व्यक्त किया। सहयोग सुभाष चौहान, अक्षय चौहान, वर्षा मेहरा, पूनम कुशवाह ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE