भोपाल। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन 2023 में मतगणना कार्य के सुचारु रुप से संपादन के लिए आलोक पारे, तहसीलदार, तहसील कोलार, भोपाल को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
पारे तत्काल संदीप केरकटा, नोडल अधिकारी (मतगणना) से संपर्क स्थापित करें। कुनाल राउत, तहसीलदार द्वारा आगामी आदेश तक के लिये तहसीलदार, तहसील कोलार का कार्य संपादित करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।