BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2023, 12:13 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग का अलर्ट, एमपी में दिखेगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर, नवंबर माह की इस तारीख को होगी मावठे की बारिश, जानिये आगामी दिनों में कैसा रहेगा मालवा में मौसम का हाल, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के मौसम में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हुई है। प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित इंदौर, जबलपुर, उज्जैन समेत कई शहरों में दिन का पारा 1 डिग्री से ज्यादा लुढ़क गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में एमपी के कई जिलों में बारिश होने का अनुमान भी जताया है।

मौसम केंद्र के फोरकास्ट इंचार्ज डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि 25 नवंबर को उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहुंच रहा है, जिसका असर मध्यप्रदेश में भी होगा। यह सिस्टम स्ट्रॉन्ग हो सकता है। बारिश हुई तो यह सीजन का पहला मावठा होगा। इस सिस्टम की वजह से भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत पश्चिमी हिस्से के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से पहले मध्यप्रदेश में दिन-रात के टेम्प्रेचर में हल्की गिरावट हुई है। भोपाल व हिल स्टेशन पचमढ़ी की रात सबसे ठंडी है। मंगलवार रात पचमढ़ी 11.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश में सबसे ज्यादा रात का तापमान नरसिंहपुर में 19.4 डिग्री रहा। 10 से ज्यादा शहरों में रात का पारा 15 या इससे कम रहा है।

अभी ऐसा है मौसम का मिजाज-
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से पहले प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कभी दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है तो कभी गिरावट। मंगलवार को कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट हुई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE