BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2023, 12:39 pm
BIG NEWS : खाद के अवैध भंडार पर छापा, 58 बोरी खाद जब्त, मकान सील, प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई, अधिकारियों ने वितरण का किया निरीक्षण, पढ़े खबर 

Share On:-

छतरपुर। शहर के ओरछा थानांतर्गत कृषि विभाग एवं सीएसपी की टीम द्वारा अवैध खाद रखे होने पर छापामार कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में 58 बोरी दानेदार खाद भरत गंगेले के घर से जब्त किया गया है। खाद को पुलिस अभिरक्षा में लेते हुए मकान को सील किया गया है। इस संबंध में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
जिला प्रशासन द्वारा किसानों से अपील की गई है कि निर्धारित दरों पर ही खाद खरीदें। यूरिया 45 किलो की बोरी 266 रुपए 50 पैसे एवं 50 किलो की डीएपी 1350 रू, पोटास 1700 रू, एनपीके कॉम्प्लेक्स 1470 रू तथा सुपर फास्फेट राख 425 रू प्रति बोरी किसानों को विक्रय हेतु निर्धारित की गई है।
कलक्टर छतरपुर संदीप जीआर ने एसडीएम, तहसीलदारों सहित संबंधित अधिकारियों को क्यू मैनेजमेंट एवं टोकन व्यवस्था से खाद वितरण करने के निर्देश दिए हैं। इससे कृषकों को खाद प्राप्त करने में आसानी होगी। कलक्टर ने रबी फसलों को ध्यान में रखते हुए कृषि एवं मार्कपेड के अधिकारियों को डीएपी एवं यूरिया उर्वरक की उपलब्धता और भण्डारण की मांग अनुरूप खाद की निरंतर उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जिले की सोसायटी व अन्य वितरण केन्द्रों पर कृषकों के लिए पेयजल एवं बैठने हेतू छायादार व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि भण्डार करने, ब्लैक में बेंचने तथा निर्धारित मूल्यों से अधिक कीमत पर उर्वरक बेंचने वालों पर जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करें। जिले में वर्तमान में 13 हजार 821 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है। साथ ही किसानों भाईयों को विकल्प के रूप में डीएपी के स्थान पर एनपीके कॉम्प्लेक्स तथा यूरिया के जगह नेनो यूरिया के उपयोग की भी सलाह दी जा रही है, जिसकी मात्रा भी पर्याप्त उपलब्ध है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE