BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2023, 12:43 pm
BIG NEWS : 9वीं से 12वीं तक की छमाही परीक्षा का टाइम टेबिल जारी, दो पालियों में होगी परीक्षा, भोपाल से आएंगे प्रश्नपत्र, स्कूल स्तर पर होगी परीक्षा, पढ़े खबर 

Share On:-

डेस्क। स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अद्र्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल घोषित कर दिया है। परीक्षा दो पालियों में होंगी। पहली पाली में कक्षा 9वीं से 10वीं तक की परीक्षाएं होंगी और दूसरी पाली में कक्षा 11वीं से 12वीं तक की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। कक्षा 9वीं और 10वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा 6 से 15 दिसंबर और कक्षा 11वीं एवं 12वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा 6 से 16 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी।
कक्षा 9वीं-10वीं की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक होगी और इसके बाद सेकंड शिफ्ट में कक्षा 11वीं-12वीं की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। यह परीक्षा शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार नवंबर माह तक के पाठ्यक्रम और माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी अंक योजना के आधार पर आयोजित की जाएगी। कक्षा 9वीं और 10वीं की परीक्षा अंग्रेजी विषय से शुरू होगी। वहीं कक्षा 11वीं और 12वीं परीक्षा की शुरुआत मनोविज्ञान विषय से होगी। इस अर्धवार्षिक परीक्षा में कक्षा 9वीं के 39 हजार 791, कक्षा 10वीं के 29 हजार 361, कक्षा 11वीं के 24 हजार 649 और कक्षा 12वीं के 20 हजार 537 छात्र शामिल होंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी एमके कौटार्य के अनुसार 6 दिसंबर से 15 दिसंबर तक जिले में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अद्र्धवार्षिक परीक्षाएं होंगी। इसके बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा। उसी आधार पर विद्यार्थियों को यह पता लग जाएगा कि परीक्षा के लिए उनकी कितनी तैयारी है। इसके बाद अभ्यास के लिए विमर्श पोर्टल पर अलग-अलग विषयों के प्रश्न पत्र लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा डाले जाएंगे। यह पूरी प्रक्रिया स्कूल स्तर पर होगी।
इसी अवधि में प्रायोगिक परीक्षाएं भी आयोजित होंगी परीक्षा काल में यदि कोई सार्वजनिक अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तो भी परीक्षाएं यथावत कार्यक्रम के अनुसार संचालित की जाएंगी। प्रायोगिक विषयों की परीक्षा 9वीं और 10वीं के लिए 6 से 15 दिसंबर के बीच प्राचार्य अपनी सुविधा के अनुसार आयोजित कर सकेंगे। जबकि हायर सेकंडरी की प्रायोगिक परीक्षा 16 दिसंबर तक ली जा सकेगी। इसके लिए अलग से समय नहीं दिया जाएगा।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE