BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2023, 1:24 pm
KHABAR : राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान एवं अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान नाटिका उत्सव 2023 संपन्‍न, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ की सहभागिता, पढ़े खबर 

Share On:-

जबलपुर। राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान एवं अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय जबलपुर में 20 एवं 21 नवंबर को आयोजित "राष्ट्रीय विज्ञान नाटिका' का राज्य स्तरीय आयोजन संपन्‍न हुआ। समापन कार्यकम की अध्यक्षता संस्थान की संचालक श्रद्धा पाठक द्वारा की गई। अतिथि के रूप में संतोष कुमार राजपूत, दविंदर सिंह ग्रोवर तथा डॉ. संजय अवस्थी ने मंच को गौरान्वित किया। 
कार्यक्रम के दौरान संतोष कुमार राजपूत जी एवं दविंदर सिंह ग्रोवर ने रंगमंचीय बारीकियों को बतलाया वहीं डॉ. संजय अवस्थी द्वारा नाटिकाओं में विज्ञान की बारिकियों एवं समाज में जाने वाले संदेश के बारे में बताया। राष्ट्रीय विज्ञान नाटिका स्पर्धा में विजेता के रूप में छतरपुर जोन ने अपना प्रथम स्थान बनाया। द्वितीय स्थान पर रीवा जोन रहा। सर्वश्रेष्ट पटकथा लेखक के लिए डॉ. प्रदीप मिश्र, शास. उत्कृष्ट उ.मा.वि. बैंकट क.1 सतना जोन रीवा तथा सर्वश्रेष्ठ निर्देशन, नीतू ठाकुर शाम ल.बा. कन्या उ.मा.वि दमोह जोन छतरपुर को पुरुस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए आशुतोष द्विवेदी सीएम राइज महात्मा गांधी स्कूल भोपाल जोन भोपाल तथा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए कु. लक्ष्मी यादव शा. मलबा कन्या उ.मा वि दमोह जोन छतरपुर को पुरूस्कार प्राप्त हुआ। विजेता टीम 'राष्ट्रीय विज्ञान नाटिका' के जोनल स्तरीय आयोजन मे दिनांक 25 नवंबर 2023 को नेहरू विज्ञान केंद्र मुबई में मप्र का प्रतिनिधित्व करेगी। 
कार्यकम के समन्वयक डॉ राजेश पांडे एवं प्रदीप बहरे तथा प्रभारी संध्या जैन, डॉ ज्योति कार्लेकर, भावना गढ़वाल एवं विनोद मिश्रा, राजकुमार यादव, काजी शुजात अहमद एवं समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE