BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2023, 1:40 pm
KHABAR : विधानसभा चुनाव 2023 के तहत एमसीएमसी कमेटी ने किया 51 विज्ञापनों का सर्टिफिकेशन, पेड न्यूज के चार प्रकरणों का किया निराकरण, उल्लंघन मिलने पर भेजी पुलिस की सायबर सेल, पढ़े खबर 

Share On:-

जबलपुर। विधानसभा चुनाव के दौरान पेड न्यूज के प्रकाशन एवं प्रसारण पर नजर रखने तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिट मीडिया में प्रसारित एवं प्रकाशित किये जाने वाले विज्ञापनों के प्रमाणन के लिए गठित जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं मीडिया अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) ने मतदान के दिन तक कुल 51 विज्ञापनों का सर्टिफिकेशन किया । इसके अलावा इस समिति ने पेड़ न्यूज के चार प्रकरणों का निराकरण किया तथा सोशल मीडिया पर हेट न्यूज, आदर्श आचार संहिता और निर्वाचन नियमों के उल्लंघन के मिले मामले पुलिस के सायबर सेल को कार्यवाही हेतु भेजे गये ।

एमसीएमसी समिति के सदस्य सचिव एवं उप संचालक जनसंपर्क एम एस उइके के मुताबिक जिला स्तरीय एमसीएमसी प्रकोष्ठ में विभिन्न विभागों के सभी श्रेणी के करीब 60 अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम ने विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के साथ ही कार्य करना शुरू कर दिया था । उइके ने बताया कि एमसीएमसी प्रकोष्ठ ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार सुमन की अध्यक्षता में गठित एमसीएमसी समिति के मार्गदर्शन में मतदान के दिन तक करीब डेढ़ माह की अवधि में 24 घंटे इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों एवं विज्ञापनों पर नजर रखी। सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए प्रकोष्ठ में आई.टी. एक्सपर्ट्स को शामिल किया गया था। विधानसभा चुनाव के दौरान एफ.एम. रेडियो एवं मोबाईल सेवा प्रदाताओं के माध्यम से उम्मीदवारों द्वारा जारी राजनैतिक विज्ञापन, संदेश, जिंगल्स पर भी नजर रखने अलग-अलग सदस्यों को तैनात किया गया था ।

एमसीएमसी प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी एवं संभागीय बाल भवन के संचालक गिरीश बिल्लौरे ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार सुमन एवं एमसीएमसी समिति के नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर मिशा सिंह के कुशल मार्गदर्शन में अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा लगन और निष्ठा से किये गये कार्यों का ही परिणाम था कि निर्वाचन आयोग के प्रेक्षकों ने भी एमसीएमसी प्रकोष्ठ के कामकाज को काफी सराहा तथा न्यूज चौनलों, केबल नेटवर्क, एफ.एम. रेडियो, सोशल मीडिया तथा पिंट मीडिया पर निगरानी तथा रिकार्ड कीपिंग की व्यवस्था की तारीफ की ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE