BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2023, 3:36 pm
KHABAR : 3 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी मतगणना, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने दिए आवश्यक निर्देश, बोले- पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न कराई जाए मतगणना, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मंगलवार को निर्वाचन सदन भोपाल से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की।म.प्र. विधानसभा निर्वाचन-2023 के तहत 3 दिसंबर 2023 को होने वाली मतगणना संबंधी जिलों में की जा रही तैयारियों को लेकर जिलेवार विस्तार से चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए। 

राजन ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन-2023 की मतगणना 3 दिसम्बर को प्रातरू8 बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ शुरू होगी। सुबह 8.30 बजे से ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना प्रारंभ होगी। सभी जिला निर्वाचन अधिकारी सजगता एवं सतर्कता के साथ मतगणना पारदर्शी प्रक्रिया से सम्पन्न कराएं। स्ट्रांग रूम में केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल की सुरक्षा व्यवस्था की जाये। मतगणना के दिन विद्युत की सतत् आपूर्ति हो,किसी भी कारण से मतगणना प्रभावित न हो। सभी मतगणना केन्द्रों मेंअग्नि-शमनयंत्र भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहें। गणना स्थल पर सभी व्यवस्थाएँ सुचारू कर लें। 

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रति दिन ईवीएम स्ट्रांग रूम का दो बार करें, निरीक्षण कर,भेजें रिपोर्ट- 
राजन ने कहा कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारी ईवीएम स्ट्रांगरूम और जिस जगह पर पोस्टल बैलेट रखा गया है,उसका प्रति दिन दो बार सुबह-शाम निरीक्षण करें। ईवीएम स्ट्रांग रूम और पोस्टल बैलेट की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे,यह भी सुनिश्चित कर लें। राजन ने कहा कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारी अपने जिले की विधानसभा क्षेत्रों के लिये आवश्यकता के अनुरूप मतगणना टेबिल लगाएं। सभी मतगणना कर्मियों को विधिवत प्रशिक्षण दिया जाये, जिससे, कि किसी भी स्तर पर मतगणना में विलम्बर न हों। प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक-एक माईक्रो ऑब्जर्वर भी नियुक्त करें। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE