देवास। जिले में शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन एवं शासकीय/अशासकीय /प्राइवेट नर्सिंग होम/ पैथालॉजी,सोनोग्राफी सेंटरो में दी जा रही सेवाओं की समीक्षा एवं मॉनिटरिंग निरन्तर की जा रही है शासन द्वारा दिए जा रहे हैं दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।सीएमएचओ डॉ ऊइके ने बताया की संपूर्ण जिले में संचालित इन जॉच सेंटरो और प्रायवेट अस्पतालो का समय समय पर निरीक्षण किया जाता है मंगलवार को जिले के सोनकच्छ,खातेगांव, कन्नौद,कुसमनिया में, पैथोलॉजी,लेबोरेटरी,प्रायवेट हॉस्पिटलों, में औचक निरीक्षण किया इनके द्वारा शासन से ली गईं अस्पताल और जांच केंद्र संचालन अनुमति के अनुरूप निर्धारित मापदण्ड के अनुसार आम नागरिकों को सेवाए प्रदान करने हेतु अधिकृत चिकित्सक विशेषज्ञों सहित अन्य स्टॉफ,सुविधा उपलब्धता, रिकॉर्ड का निरीक्षण किया। जहा अव्यवस्था देखने को मिली उनको नोटिस जारी किया जावेगा। इसके पश्चात जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग कि संयुक्त टीम द्वारा पुनः इन संचालित पेथालॉजी लैब का निरीक्षण किया जावेगा।जिले मे बिना रजिस्ट्रेशन लैब संचालित पायी जाने पर म.प्र. रूजोपचार संबंधी स्थापना (रजिस्ट्रीकरण तथा अनुज्ञापन)अधिनियम 1973 तथा नियम 1997 के तहत लैब बंद कर लेब संचालक के विरूद्व कानुनी कार्यवाही की जावेगी। साथ ही नियम विरुद्ध बिना रजिस्ट्रेशन,नवीनीकरण कराकर संचालित हो रहे पैथोलॉजी सेंटरो और अस्पतालो संचालकों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जावेगी।