BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2023, 6:32 pm
KHABAR : निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये 3 दिसंबर को होगी मतगणना, नोडल अधिकारी किए नियुक्त, पढ़े खबर

Share On:-

हरदा। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये मतगणना 3 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने बताया कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के लिये पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन को नोडल अधिकारी बनाया गया है। 

इसी तरह अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा को मतगणना स्थल की सम्पूर्ण व्यवस्थाओं के लिये कार्यपालिक दण्डाधिकारी बनाया गया है। इनके सहयोग के लिये एसडीएम खिरकिया अशोक डेहरिया और संयुक्त कलेक्टर के.सी. परते को नियुक्त किया गया है। डॉ. गौड़ा को स्ट्रांग रूम निरीक्षण तथा मतगणना कार्य में लगे अधिकारी कर्मचारियों के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। प्रशिक्षण संबंधी दायित्व में सहयोग के लिये जिला शिक्षा अधिकारी एल.एन. प्रजापति और सहायक संचालक शिक्षक डी.एस. रघुवंशी को नियुक्त किया गया है। मतगणना कक्ष तैयार करने तथा मतगणना स्थल पर बेरीकेटिंग व जाली लगाने संबंधी कार्य का नोडल अधिकारी कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग सुभाष पाटिल को बनाया गया है। मतगणना स्थल पर नियंत्रण कक्ष के प्रभारी डिप्टी कलेक्टर संजीव नागू को बनाया गया है। मतगणना स्थल पर मीडिया सेंटर व संचार कक्ष में संयुक्त कलेक्टर रजनी वर्मा, सहायक संचालक जनसम्पर्क बृजेन्द्र शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी, जिला योजना अधिकारी के.एल. उरिया की ड्यूटी लगाई गई है। 

मतगणना कार्य के लिये नियुक्त होने वाले कर्मचारियों के रेण्डमाइजेशन का दायित्व जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शैलेष दुबे को सौंपा गया है। मतगणना स्थल पर सीसीटीवी व वीडियो ग्राफी संबंधी कार्य के लिये जिला लोक सेवा प्रबन्धक नितिन वर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रेक्षकों के कक्ष की आवश्यक व्यवस्थाओं तथा आवश्यक सहयोग के लिये जिला शिक्षा अधिकारी एल.एन. प्रजापति व सहायक संचालक डी.एस. रघुवंशी को दायित्व सौंपा गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार को मतगणना कार्य में लगे अधिकारी कर्मचारियों के भोजन पैकेट, पेयजल व मतगणना स्थल पर स्वच्छता संबंधी दायित्व सौंपा गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE