विदिशा। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने आज विदिशा प्रवास के दौरान जिले की पांचो विधानसभाओं के स्ट्रांगरूम व मतगणना के संबंध में किए गए प्रबंधो का जायजा लिया। शासकीय आदर्श महाविद्यालय, जाफरखेड़ी पहुंचकर विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत तीन दिसंबर को विदिशा जिले की पांचो विधानसभाओं के लिए होने वाली मतगणना हेतु की जा रही तैयारियों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन द्वारा आज विदिशा के शा आदर्श महाविद्यालय, जाफरखेड़ी में बनाए गए स्ट्रांग रूम में की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लेने के दौरान वहां संधारित किए गए अग्नि शामक यंत्रो, सीसी कैमरे तथा तैनात सुरक्षा बल के संबंध में जानकारी प्राप्त की है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर भार्गव, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शशि मिश्रा, विदिशा एसडीएम क्षितिज शर्मा समेत अन्य अधिकारीगण साथ मौजूद रहे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र अनुपम राजन को शासकीय आदर्श महाविद्यालय, जाफरखेड़ी के स्ट्रांग रूम व मतगणना तथा डाक मत पत्रों की गणना के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उन्होंने कहा कि जिस विधानसभा में अधिक डाकमत पत्र प्राप्त हुए है का गणना कार्य पृथक कक्ष में किया जाए शेष अन्य दो-दो विधानसभाओं के डाकमत पत्रों की गणना कार्य एक ही कक्ष में किया जा सकता है।
कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बताया कि स्ट्रांगरूमो की सुरक्षा के प्रबंधो की जानकारियां अभ्यर्थियों व राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों को दी गई है। वहीं सीसी कैमरे से सम्पूर्ण परिसर की खासकर पांचो विधानसभाओं के स्ट्रांगरूमों की निगरानी का लाइव प्रसारण देखने के प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। मुख्य प्रवेश द्वार के समीप एलईडी पर 24 घंटे उपरोक्त प्रसारण का अभ्यर्थियों व उनके द्वारा अधिकृत व्यक्ति सुगमता से देखा जा रहा है। मीडियाकर्मियों के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारियो से कलेक्टर ने अवगत कराया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने शासकीय आदर्श महाविद्यालय जाफरखेड़ी में सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में सुरक्षा दल के अधिकारी से संवाद भी किया। इसके साथ ही उन्होंने महाविद्यालय परिसर के बाहर पहुंचकर अभ्यर्थियों के द्वारा नियुक्त एजेंटों से संवाद कर सीसीटीव्ही कैमरे से की जा रही लाइव प्रसारण की क्रास मानिटरिंग की है।