इन्दौर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये दिशा निर्देशानुसार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी प्रदेश के विभिन्न मतगणना स्थलों का निरीक्षण करेंगे। इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को जिलेवार दायित्व दिये गये हैं। इंदौर की मतगणना स्थल का निरीक्षण मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन करेंगे।
इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार राजन विदिशा, रायसेन, सीहोर तथा देवास के मतगणना स्थलों को भी देखेंगे। इसके अलावा अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नरसिंहपुर, मंडला एवं डिण्डोरी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राकेश सिंह रीवा, सतना एवं पन्ना, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोज खत्री दमोह एवं जबलपुर, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बसंत कुर्रे दतिया एवं ग्वालियर, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रूचिका चौहान भिण्ड एवं मुरैना तथा उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद शुक्ला सागर एवं नर्मदापुरम स्थित मतगणना स्थलों को भी देखेंगे।