BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 23, 2023, 11:11 am
KHABAR : मतगणना के लिए अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन, सहायक प्रभारियों के अंतर्गत नियुक्त की टीम, पढ़े खबर  

Share On:-

सीहोर। विधानसभा निर्वाचन 2023 की मतगणना 3 दिसंबर को शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज सीहोर में की जाएगी। मतगणना कार्य सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह ने जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी को प्रभारी अधिकारी तथा अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी वृंदावन सिंह को सहायक प्रभारी बनाया है। मतगणना से संबंधित निर्वाचन व्यवस्था को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए सहायक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
जिला पंचायत सीइओ आशीष‍ तिवारी तथा सहायक कलेक्टर अर्पित गुप्ता के सहायक अधिकारी डीआईओ संजय जोशी, एडीआईओ अनिल परमार तथा जनपद सीईओ नमिता बघेल को बनाया गया है। इसी प्रकार अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी वृंदावन सिंह के सहायक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर तन्मय वर्मा, मनीष शर्मा, सहायक वर्ग-2 कमलेश बिलवार, सहायक वर्ग-3 दिग्विजय सिंह राजपूत, दिनेश बैरागी, अरविंद साहू को बनाया गया है। संयुक्त कलेक्टर सतीश राय के सहायक अधिकारी लोक निर्माण विभाग से एनके जैन, एमपीवी से संजीव सिंह, ई एण्ड एम अनुविभागीय अधिकारी अजय सिंह, टेलीफोन अनुविभागीय अधिकारी एस यादव तथा जनसंपर्क विभाग के उप संचालक देवेंद्र ओगारे को बनाया गया है। संयुक्त कलेक्टर वंदना राजपूत के सहायक अधिकारी पीएचई एसडीओ, पीएचई उपयंत्री को बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टर तन्मय वर्मा के सहायक अधिकारी डीआईओ संजय जोशी, जिला योजना अधिकारी संजय लक्केवार, एडीआईओ अनिल परमार, जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस गौरव बंसल को बनाया गया है। इसके साथ ही मतगणना से संबंधित निर्वाचन व्यवस्था को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए अनेक अधिकारियों को कार्य दायित्व सौंपते हुए सहायक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE