BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 23, 2023, 11:38 am
BIG NEWS : जिले का टांडीखेड़ा गांव और 9 साल का मासूम, जब देर शाम तक नहीं लौटा घर तो परिजनों ने शुरू की तलाश, फिर जैसे ही पहुंचे खेत तो माजरा देख उड़ गए सबके होश, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चार दिन से लापता एक बालक का शव उसी के खेत के पेड़ से लटका हुआ मिला। चार दिनों से परिवार वाले उसकी तलाश में जुटे हुए थे। संदिग्ध हालत में शव मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है लेकिन हत्या के आशंका से इनकार भी नहीं किया जा सकता। मामला मंडफिया थाना क्षेत्र के टांडीखेड़ा गांव का है।

पेड़ पर लटका हुआ मिला बालक का शव-
मंडफिया थानाधिकारी यशवंत सोलंकी ने बताया कि टांडीखेड़ा गांव का निवासी कालूलाल गुर्जर के 9 साल का बेटा पुष्कर उर्फ भूरा 19 नवंबर को दोपहर 3 से 5 के बीच में अपने घर से लापता हो गया था। परिवार वालों ने पुष्कर का काफी देर तक इंतजार किया लेकिन घर नहीं आने के बाद उन्होंने गांव में तलाश की। उसकी तलाश खेत और आसपास के इलाकों में भी की गई लेकिन जब पुष्कर नहीं मिला तो परिवार ने थाने में पहुंचकर एक रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस भी लगातार उसकी तलाश कर रही थी। परिजनों ने वापस तलाश शुरू की तो बालक के खुद के खेत पर उसका संदिग्ध हालत में एक पेड़ से शव रस्सी से लटका हुआ मिला। इसलिए हत्या का अंदेशा लगाया जा रहा है।

मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम-
शव के मिलते ही गांव में सनसनी फ़ैल गई। मौके पर पुलिस और बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। मौके पर जिला एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया। दोनों टीमों ने घटनास्थल का मौका मिलकर सबूत जुटाए। शव को सांवलिया जी के हॉस्पिटल में रखवाया गया। मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को शव सौंप दिया। पुलिस इसकी जानकारी में जुट गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE