BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 23, 2023, 12:05 pm
REPORT : टीएल बैठक में कलेक्टर ने की उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा, उपस्थितों को दिए शीघ्र निराकरण कराने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

टीकमगढ़। कलेक्टर अवधेश शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर शर्मा ने सर्वप्रथम उच्च न्यायालय में लंबित रिट पिटीशन, अवमानना के लंबित प्रकरणों एवं माननीय उच्च न्यायालय द्वारा निर्णीत प्रकरणों में दिये गये डायरेक्शन पर की गई कार्यवाही की विस्तार से प्रकरणवार समीक्षा की। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक टीएल में सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित न्यायालय में लंबित समस्त प्रकरणों की विस्तृत जानकारी सहित उपस्थित रहेंगे, जिसकी प्रकरणवार समीक्षा की जायेगी। उन्होंने कहा कि न्यायालयीन प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही करने पर संबंधित अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।
इसके पश्चात कलेक्टर शर्मा ने विभागवार समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की तथा शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी संबंधित विभागों में लंबित प्रकरणों की एक-एक कर प्रकरणवार समीक्षा की तथा अधिकारियों को प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि जिले में कहा कि जिले में खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाये, किसानों को बौवनी हेतु किसी प्रकार की परेशानी न हो यह सभी संबंधित विभाग सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के साथ खाद एवं बीज की आपूर्ति की विस्तार से समीक्षा करते हुये इस वर्ष रबी सीजन में जिले में बीज एवं खाद की लगातार आपूर्ति की स्थिति को बनाये रखने हेतु निर्देश दिये।
कलेक्टर शर्मा ने विधानसभा निर्वाचन की मतगणना की तैयारियों के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा की एवं निर्देशित किया कि सभी संबंधित अधिकारी निर्वाचन संबंधी दायित्वों को समय-सीमा में पूर्ण करें। उन्होंने निर्वाचन कार्य से संबद्ध प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों, जिला अधिकारियों और कर्मचारियों के सराहनीय योगदान की प्रशंसा की तथा सभी को शुभकामनायें दीं। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी शासकीय कर्मियों की कड़ी मेहनत, लगन और निष्ठा की वजह से जिले के सभी मतदान केन्द्रों में शांति पूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ नवीन कुमार धुर्वे, अपर कलेक्टर पीएस चौहान, डिप्टी कलेक्टर  दीपाश्री गुप्ता, एसडीएम बल्देवगढ़ विजय कुमार सेन, डिप्टी कलेक्टर एसके तोमर, एसई एमपीईबी आरके त्रिपाठी, ईई पीएचई जितेन्द्र मिश्रा, पीडब्ल्यूडी आईके शुक्ला, आरईएस नम्रता पंद्रे, सीएमएचओ डॉ. एसआर रोशन, उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि अशोक कुमार शर्मा, उप संचालक सामाजिक न्याय आरके पस्तोर, पीओडूडा शिवि उपाध्याय, लोकसेवा प्रबंधक अमन गोयल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE