टीकमगढ़। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ हितेन्द्र सिंह सिसौदिया की अध्यक्षता में उनके विश्राम कक्ष मंे लीगल डिफेंस काउंसिल सिस्टम के अंतर्गत पदस्थ पदाधिकारीगण के साथ आज बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष सिसौदिया द्वारा लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के पदाधिकारीगण ने माह 2023 एवं अक्टूबर 2023 में उनकी कार्यप्रणाली, जिला जेल टीकमगढ़ में किये गये भ्रमण संबंधी प्रतिवेदन, कार्यालय में संधारित पंजीयों का रखरखाव का अवललोकन किया गया। तत्संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक में लीगल एड डिफेंस काउंसिल को प्रभावी रूप से प्रतिरक्षा किऐ जाने के संबंध में अभियुक्त के हित को ध्यान रखते हुए उच्च गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही उक्त योजना के संबंध में कहा कि यह सार्वजनिक रक्षा प्रणाली के अनुरूप हिरासत में अभियुक्तों और आपराधिक मामलों में प्रतिवादियों को मुफत कानूनी सहायता प्रदान करेगा। यह जरूरतमंदों और संकटग्रस्त व्यक्तियों के बचाव में आयेगा।
इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विनोद कुमार पाटीदार, जिला विधिक सहायता अधिकारी बृजेन्द्र सिंह भदौरिया, टीकमगढ़ साथ ही लीगल डिफेंस सिस्टम काउंसिल पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।