टीकमगढ़। कलेक्टर अवधेश शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पल्स पोलियो अभियान (एनएनआईडी) 10 से 12 दिसंबर 2023 तक संचालित किये जाने हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ नवीत कुमार धुर्वे, अपर कलेक्टर पीएस चौहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी जिला महिला बाल विकास अधिकारी रचना बुथौलिया, जिला स्वास्थ्य अधिकारी प्रथम डॉ.पी.के.माहौर, बी.एम.ओ. बडागांव डॉ रवि पुरोहित, बी.एम.ओ.बल्देवगढ डॉ. अभिषेक सोलंकी, बी.एम.ओ.पलेरा डॉ. पटेल, जिला मीडिया अधिकारी मनोज नायक, नरेश विश्वकर्मा, प्रभारी जिला कोल्ड चौन चंद्रशेखर तिवारी सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शोभाराम रोशन के निर्देशन में पल्स पोलियो अभियान (एनएनआईडी) 10 दिसंबर 2023 से 12 दिसंबर 2023 तक संचालित किये जाने हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में एस.एम.ओ.डब्ल्यू.एच.ओ. डॉ. एस.के.गुप्ता द्वारा पल्स पोलियो अभियान के संदर्भ में पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से गत अभियान की रिपोर्ट आधारित जानकारी शेयर कर लक्ष्य अनुसार प्रगति प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही ट्रांजिट टीम मोबाइल टीम को अधिक जागरूक करने की आवश्यकता है, कि खेत खलिहान ईट भट्टे आदि स्थानो पर सतत पर्यवेक्षण करने पर बल दिया गया ताकि 0-5 बर्ष का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से बंचित न रहे।
प्रभारी जिला टीकाकरण अधिकारी (डीएचओ) डॉ. के.एम.वरून ने सभी को इस अभियान में सहभागिता करने एवं विकास खंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक एवं टीओटी समय से करने के निर्देश दिये। साथ ही बी.एम.ओ.बी.पी.एम.बी.सी.एम. एवं कोल्ड चौन हेडलर एवं विकासखण्ड डाटा इंट्री आँपरेटर को संवोधित करते हुये कहा कि पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन हेतु अभियान की सूक्ष्म कार्ययोजना समय पर तैयार करें, विकासखण्ड स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी की अध्यक्षता में विकासखण्ड टॉस्क फोर्स की बैठक अनिवार्य रुप से शीघ्र अति शीघ्र करें, अभियान मे संलग्न सभी वेक्सीनेटर को गुणवत्ता पूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करना सुनिश्चित करें, वगैर प्रशिक्षण के कोई भी वेकसीनेटर कार्य हेतु नहीं लगाया जायें।