नीमच। एमपी में विधानसभा चुनाव के लिए ट्रैफिक सहित कई नियमों में ढिलाई दी गई थी, लेकिन अब पीएचक्यू के निर्देश पर यातायात पुलिस आज 23 नवंबर से एक बार फिर एक्शन मोड में आ गई है।
यातायात थाना प्रभारी ने बताया कि पीएचक्यू के निर्देश पर गुरुवार से अभियान प्रारंभ किया गया। इसमें बगैर हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चलाने वाले, बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन चलाने वालों पर चालानी कार्रवाई की जा रही। इतना ही नहीं यदि पीछे बैठने वाले ने भी हेलमेट नहीं लगाया है तो भी चालान बनाया जाएगा। इसी तरह कार में बैठे लोगों ने भी यदि सीट बेल्ट नहीं लगा रखा है तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। नीमच सहित प्रदेश के सभी जिलों में यह अभियान 10 जनवरी तक चलाया जाएगा।