BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 23, 2023, 1:48 pm
KHABAR : हाईकोर्ट के निर्देश पर संपूर्ण प्रदेश में हेलमेट व सीट बेल्ट की अनिवार्यता के लिए 50 दिवसीय पुलिस का चैकिंग अभियान शुरू, पढ़े खबर 

Share On:-

सागर। प्रदेश के समस्त जिलों में पिलियन रायडर सहित दो पहिया वाहन सवार द्वारा हेलमेट धारण करने एवं चार पहिया वाहन सवार चालकों द्वारा सीटबेल्ट धारण करने के संबंध में वाहन चालकों को यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन कराने के निर्देश दिये गये है। 11 जुलाई 23 को पारित निर्णय के अनुसार उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा जारी निर्देशों के पालन कराये जाने की सख्त हिदायत दी गई है। न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही न करने पर ब्वदजमउचज च्तवबममकपदह कार्यवाही के बारे में भी सचेत गया है।
प्रदेश के समस्त जिलों में पिलियन रायडर सहित दो पहिया वाहन सवार द्वारा हेलमेट धारण करने एवं चार पहिया वाहन सवार चालक द्वारा अन्य सवारी सहित सीटबेल्ट धारण न करने वाले वाहन चालकों के विरूध्द कार्यवाही गंभीरता से कराने के निर्देशों का पूर्णतः पालन करने एवं वाहन चालक हेलमेट / सीटबेल्ट आवश्यक रूप से धारण करने के निर्देश दिये गये है।
जारी निर्देशों के अनुसार समस्त शास. अधिकारी कर्मचारी को भी निर्देश के पालन करने हेतु लिखित निर्देश जारी किये जाये एवं हेलमेट धारण न करने वालों के विरूध्द सख्ती से कार्यवाही करते हुए कार्यालय में प्रवेश निरूध्द करने बाबत सख्त हिदायत दी गई है। चालक को हेलमेट धारण करने पर ही पेट्रोल वितरण करने के लिए भी कहा गया है। समस्त होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, मॉल आदि स्थानों पर फलेक्स एवं बेनर के माध्यम से हेलमेट धारण करने के संबंध में प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये गये है।। हेलमेट धारण न करने वाले को वाहन चालको का उपरोक्त स्थानों पर प्रवेश वर्जित किये जाने के बारे में सख्त हिदायत दी जा रही है। जिले के डायल 100 एवं शहर में लगे पी.ए. सिस्टम व्हीएमएस सिस्टम के माध्यम से हेलमेट धारण करने के संबंध में लगातार उदघोषणा की जाएगी। जिला आबकारी विभाग द्वारा संचालित लाइसेंसी शराब की दुकानों पर एवं हाट बाजार के पार्किंग स्थलों पर हेलमेट धारण करने के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार करने के लिए कहा गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE