BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 23, 2023, 1:54 pm
KHABAR : विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत मतगणना संबंधी विभिन्न व्यवथाओं के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को सौपें दायित्व, कलेक्टर ने कहा- मतगणना के सफल संचालन के लिए आरओ व नोडल अधिकारी करें सौंपे गए दायित्वों का अच्छे से निर्वहन, पढ़े खबर 

Share On:-

सागर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ने मतगणना के सफल संचालन के लिए रिटर्निंग आफीसर और सभी नोडल अधिकारी कर्मचारी को उन्हें सौंपे गए दायित्वों का सफल निर्वहन करने के निर्देश दिए है। बुधवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित हुई बैठक में उन्होंने बताया कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत हुए मतदान की मतगणना 3 दिसंबर को शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज सागर में की जाना है। उन्होंने मतगणना स्थल तथा गणना कार्याे की व्यवस्थाओं हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रभारी अधिकारी एवं सहायक अधिकारी के रूप में दायित्व सौंपे है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए है कि दायित्वों का निर्धारित समय सीमा में पालन करें तथा कृत कार्यवाही का पालन प्रतिवेदन उप जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत करें।
मतगणना दल गठन एवं रेण्डमाइजेशन के प्रभारी अधिकारी संयुक्त संचालक लोक शिक्षण मनीष वर्मा एवं सहायक अधिकारी जिला सूचना विज्ञान केन्द्र प्रशांत करोले को सौपा गया है। जिसके अंतर्गत उन्हें मतगणना पर्यवेक्षक एवं सहायक के डेटाबेस तैयार करना, मतगणना दलों का गठन, गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक के नियुक्ति आदेश जारी करना एवं प्रशिक्षण व्यवस्था हेतु संबंधित प्रभारी अधिकारी को सूची उपलब्ध कराना, अतिरिक्त गणना स्टॉफ (माइक्रो आब्जर्वर) के डेटा बेस तैयार करना तथा आब्जर्वर के हस्ताक्षर से आदेश जारी करवाना, मतगणना पर्यवेक्षक एवं सहायकों का तीन चरण का रेण्डमाइजेशन करना आदि दायित्व सौंपे गये है। बता दे कि प्रथम रेण्डमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष 25 नवंबर को दोपहर 12ः00 बजे से होगा।
इसी प्रकार द्वितीय रेण्डमाईजेशन 2 दिसंबर को एवं तृतीय रेण्डमाईजेशन रिटर्निंग ऑफिसर एवं जनरल आब्जर्वर के समक्ष 3 दिसंबर को प्रातः 5.00 बजे होगा। इसके अतिरिक्त उक्त नोडल अधिकारी मतगणना कक्ष में मतगणना सामग्री एवं ईव्हीएम की वितरण व्यवस्था हेतु अधिकारियों/कर्मचारियों की नियुक्ति का कार्य भी देखेंगे।

मतगणना स्थल पर व्यवस्थाओं हेतु प्रभारी अधिकारी नगर पालिक निगम आयुक्त चन्द्रशेखर शुक्ला एवं सहायक अधिकरी एच.एस. जायसवाल, हेमंत कश्यप, डीडी लडिया है। जिन्हें सौपें गये कार्याे में  - कक्षों में तथा बाहर बेरीकेटिंग एवं फर्नीचर लगवाना, आब्जर्वर कक्ष की स्थापना, जिला निर्वाचन अधिकारी के कक्ष की स्थापना, मतगणना स्थल के बाहर मीडिया सेण्टर की व्यवस्था,  कन्ट्रोल रूम हेतु टेण्ट की व्यवस्था, मतगणना केन्द्र पर आवश्यकतानुसार टेंट, फर्नीचर, माईक एवं बैठक की व्यवस्था आदि करना, चिकित्सा प्रकोष्ठ की स्थापना एवं फर्नीचर की व्यवस्था, गणना स्थल की सफाई एवं चूना लाइन व्यवस्था, गणना स्टॉफ व मतगणना कर्मियों के लिए पेय जल व्यवस्था, मतगणना केन्द्र पर आवश्यकतानुसार विद्युत व्यवस्था, वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था / जनरेटर लगवाना, निर्वाचन परिणाम दिखाने की व्यवस्था करना,  मीडिया कर्मियों, राजनैतिक दलों आदि की व्यवस्था करना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE