निम्बाहेड़ा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को दोपहर करीब 02 बजे के लगभग निम्बाहेड़ा पहुंचे। यहां निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्रीचंद कृपलानी के समर्थन में शाह रोड शो करेंगे। केंद्रीय मंत्री अमित शाह के रोड शो कार्यक्रम को लेकर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह हैं। जहाज जगह उनके स्वागत के लिए मंच बनाए गए हैं।
अमित शाह सुबह उदयपुर हवाई अड्डे से हेलिकॉप्टर से निंबाहेड़ा के हेलिपेड पर पहुंचे। नगर के रेलवे स्टेशन, माल गोदाम मार्ग से रोड शो शुरू होगा। जो नगर के प्रमुख मार्गों माल गोदाम रोड, चित्तौड़ी दरवाजा, पंचौली चौराहा, उदयपुर रोड़, चन्दन चौक, श्री परशुराम सर्कल होते हुए शेखावत सर्किल पहुंचेगा। जहां शाह रोड शो में शामिल आमजन सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। रोड़ शो लगभग डेढ़ किलोमीटर का होगा।