इंदौर। ट्रेनों में यात्रियों की बड़ी संख्या को देखते हुए अतिरिक्त यात्रियों काे समायोजित करने और यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेलवे द्वारा चलाई जा रही दो स्पेशल ट्रेनें रतलाम मंडल के दो स्टेशनों नागदा और उज्जैन में ठहराव देकर चलेगी। रेलवे ने गुंटूर-जयपुर-गुंटूर स्पेशल और कोयंबटूर-भगत की कोठी-कोयंबटूर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
रतलाम मंडल से होकर कोयंबटूर-भगत की कोठी के मध्यम स्पेशल ट्रेन वाया इटारसी-भोपाल-नागदा-कोटा होते हुए चलेगी। 21 नवबर को कोयंबटूर से चली 04093 कोयंबटूर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन 23 नवंबर को दोपहर 12.15 बजे उज्जैन और दोपहर 2 बजे नागदा होते हुए 24 नवंबर को शाम 4 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।
इस प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 06094 भगत की काेठी कोयंबटूर स्पेशल 25 नवंबर को भगत की कोठी से 11 बजे रवाना होकर दोपहर एक बजे नागदा व उज्जैन दोपहर 2.35 होते हुए 28 नवंबर को 9.30 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी।
इस ट्रेन में ग्यारह सेकंड एसी एवं चार थर्ड एसी इकोनामी श्रेणी के कोच रहेंगे। ट्रेनों में यात्रियों के अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने तथा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल से होकर गुंटूर-जयपुर के मध्य वाया इटारसी-भोपाल-नागदा-कोटा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 07022 गुंटूर-जयपुर स्पेशल 22 नंवबर को गुंटूर से रात 9 बजे चलकर रतलाम मंडल के अगले दिन शुजालपुर स्टेशन पर शाम 7.05 बजे, रात 9 बजे उज्जैन और रात 10.30 बजे नागदा स्टेशन पर ठहराव देकर 24 नवंबर को जयपुर पहुंचेगी। वापसी में 07024 जयपुर-गुंटूर स्पेशल 26 नवंबर को जयपुर से दोपहर 12.25 बजे चलकर रतलाम मंडल के नागदा, उज्जैन एवं शुजालपुर होते हुए 27 नवंबर को रात 7.55 बजे गुंटूर पहुंचेगी।