देवास। चामुंडा कांप्लेक्स में आज गुरुवार को गोवंश एवं श्वानो को लेकर सिंबा और गोपाल एनिमल वेलफेयर सोसाइटी एवं राष्ट्रीय वंदे को माता संघ ने एक प्रेस वार्ता आयोजित की। जिसमें उन्होंने बताया कि देवास में श्वानो की आबादी बढ़ रही है क्योंकि नगर निगम द्वारा उनकी नसबंदी नहीं की जा रही है। और ना हीं एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। वहीं उन्होंने बताया कि जो गोवंश सड़कों पर घूमते हैं उनके लिए भी कुछ कड़े कदम उठाना चाहिए। उसके लिए गोपालको को भी जिम्मेदार होना चाहिए। नगर निगम सड़कों पर घूम रहे हैं मवेशियों को हटाता है और उन्हें गौशाला पहुंचाता है शहर मे जो गोपालक अपने पशुओं को आवारा छोड देते हैं ऐसे गोपालको पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।