शाजापुर। हाई कोर्ट ने ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। इसके बाद से मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों को लेकर सख्ती बरती जा रही है। शाजापुर में दुपाड़ा चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस जहां सड़कों पर अभियान चला रही है। वहीं कैमरे की मदद से बिना हेमलेट पहने लोगों की पहचान कर ऑनलाइन चालान चालकों को भेजे जा रहे हैं।
यातायात थाना प्रभारी रवि वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हाई कोर्ट के आदेश पर दो पहिया एवं चार पहिया वाहन नियम के विरुद्ध चलने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस ने अब तक 30 मोटरसाइकिल एवं 5 चार पहिया वाहन के खिलाफ चालान बनाकर कार्यवाही की है। यह कार्यवाही आगे लगातार जारी रहेगी।