सीहोर। विधानसभा निर्वाचन 2023 की मतगणना 3 दिसंबर 2023 को जिला मुख्यालय स्थित शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी। मतगणना हेतु ईवीएम एवं पोस्टल बेलेट की गणना के लिए गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक एवं माइक्रो आब्जर्वर का चयन कर उनका प्रशिक्षण 24 नवंबर 2023 को स्थानीय कन्या महाविद्यालय सीहोर में प्रात: 11.30 बजे से आयोजित की गई है। समस्त विभाग प्रमुखों को आपके विभाग के अधिकारी, कर्मचारियो को प्रशिक्षण की सूचना प्रदान कर प्रशिक्षण में उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए कहा गया है।