विदिशा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर भार्गव ने निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी दिशा निर्देशो के अनुरूप आज पुनः स्ट्रांगरूम का निरीक्षण किया साथ ही मतगणना स्थल पर किए जा रहे प्रबंधो का भी जायजा लिया है। गौरतलब हो कि विदिशा जिले की पांचो विधानसभाओं के लिए शासकीय आदर्श महाविद्यालय जाफरखेडी में स्ट्रांगरूम में बनाया गया है इसी महाविद्यालय के कक्षो में मतगणना कार्य तीन दिसम्बर को होगा। मतगणना के परिपेक्ष्य में निर्वाचन आयेाग द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार किए जा रहे प्रबंधो का कलेक्टर द्वारा शुक्रवार को पुनः जायजा लिया गया है इस अवसर पर अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर, विदिशा एसडीएम (आरो) क्षितिज शर्मा भी साथ मौजूद रहें।
कलेक्टर भार्गव ने मतगणना परिसर के प्रमुख द्वार के समीप बनाए जा रहे मीडिया सेन्टर के लिए किए जाने वाले प्रबंधो के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश संबंधितों को दिए है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया सेन्टर के संबंध में जारी निर्देशो का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। कलेक्टर भार्गव ने मीडिया सेन्टर में दो कडी साइज की बडी एलईडी के साथ नेट कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु संबंधितोे को ताकिद किया है। कलेक्टर भार्गव ने मीडिया सेन्टर में बैठक व्यवस्था के संबंध में आवश्यक कुर्सियां, सौफा टेबिल तथा मीडियाकर्मियों के द्वारा उपयोग किए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिकी संसाधनो के लिए चार्जिंग पाइंट बनाए जाने के भी निर्देश दिए है। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के एसडीओ रवि प्रकाश चिड़ार के अलावा अन्य विभागो के अधिकारी मौजूद रहें।