विदिशा। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बताया कि विदिशा जिले की पांचो विधानसभाओं की मतगणना कार्य स्थल पर मोबाइल व व्यसन सामग्री जैसे बीडी, सिगरेट, तम्बाकू सहित अन्य ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कलेक्टर भार्गव ने मतगणना स्थल शासकीय आदर्श महाविद्यालय जाफरखेडी के परिसर में मोबाइल व व्यसन सामग्री लेकर नहीं लाने की अपील संबंधितों से की है।
कलेक्टर भार्गव ने बताया कि मतगणना परिसर में प्रवेश के पूर्व त्रि-स्तरीय जांच पड़ताल पुलिस द्वारा की जाएगी। अतः जांच में पूर्ण सहयोग करें।