BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 23, 2023, 6:48 pm
KHABAR : 03 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे से मतगणना होगी प्रारंभ, पोस्टल बैलेट के बाद ईवीएम से प्राप्त वोटो की होगी गिनती, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर  

Share On:-

शाजापुर। विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए मतगणना का कार्य 03 दिसम्बर 2023 को प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगा। मतगणना के प्रारंभ में पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी। इसके उपरांत ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना होगी।
उल्लेखनीय है कि शाजापुर जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 17 नवम्बर 2023 को शाजापुर विधानसभा क्षेत्र के 2 लाख 7 हजार 349, शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र के 1 लाख 84 हजार 216 तथा कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के 1 लाख 93 हजार 592 इस प्रकार कुल 05 लाख 85 हजार 157 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग कर ईव्हीएम के माध्यम से मतदान किया था। इसी तरह निर्वाचन ड्यूटी में लगे 3 हजार 362 मतदान कर्मियों ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया। इसके साथ ही इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट (फॉर्म 12-ए) के माध्यम से 64 मतदाताओं ने मतदान किया। दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक उम्र के 724 मतदाताओं ने (फॉर्म 12-डी) मतदान किया है। इसके अलावा अन्य जिलों में कार्यरत शाजापुर जिले के मतदाता, जिनकी संख्या 615 है, को भी डाक मतपत्र प्रदान किये गये हैं, ऐसे 420 मतदाताओं से अब तक डाक मतपत्र प्राप्त हुए हैं। इन सभी डाक मतपत्रों एवं ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना 3 दिसम्बर को शाजापुर जिला मुख्यालय स्थित पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE