खरगोन। उत्कृष्ट विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने गुरुवार को शहर के टॉउन हॉल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। यहां करीब 87 एनसीसी कैडेट्स ने गांधी प्रतिमा को पानी ने साफ किया इसके बाद परिसर में पड़ा कुडा- करकट हटाने के साथ कचरा हटाया। करीब 1 घंटे श्रमदान किया। इसमें प्राचार्य राजेंद्र पाटीदार ने भी सहभागिता निभाई। 9 एमपी बटालियन एनसीसी ऑफिसर मुरली खोड़े ने बताया उक्त श्रमदान एनसीसी दिवस के उपलक्ष्य में किया गया। यह कार्यक्रम सप्ताहभर चलेगा। 75वें एनसीसी दिवस को समर्पित श्रमदान कार्यक्रम के तहत गुरुवार को महापुरुषो के स्मारको की साफ. सफाई कि गई, इसके बाद शुक्रवार को उत्कृष्ट स्कूल परिसर में श्रमदान किया जाएगा। रविवार को गरिमामय तरीके से एनसीसी दिवस मनाया जाएगा।