BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2023, 1:02 pm
BIG NEWS : नीमच का जेतपुरा फंटा और राजस्थान पासिंग ट्रक, जैसे ही मिली पुख्ता सूचना तो एक्शन में आई खाकी, फिर जब घेराबंदी कर वाहन रोककर ली तलाशी तो हुआ ये बड़ा खुलासा, जानिए आलू के कट्टों के निचे क्या छुपा रखा था आरोपी ने, पढ़े खबर      

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन में मादक पदार्थ की तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक पी एस परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24 नवंबर 2023 को आरोपी नाहर खां पिता अजीज खां पठान उम्र 50 साल निवासी अम्बावली के कब्जे वाले टाटा ट्रक आरजे 24 जीए 2240 से 60 कट्टो में भरा कुल 12 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 23 नवंबर 2023 को उनि जयदिप राठौर थाना नीमच सिटी को मुखबीर की सूचना मिली की आरोपी नाहर खां आलु के कट्टो के निचे डोडाचुरा के कट्टे छिपाकर राजस्थान तरफ तस्करी कर ले जा रहा है। सूचना पर उपनिरीक्षक द्वारा मय पुलिस टीम के जेतपुरा फंटा मनासा रोड बालाजी मंदिर के पास नाकाबंदी के दौरान टाटा ट्रक आती दिखी। जिसे घेराबंदी कर रोका एवं वाहन चालक का नाम पूछने पर चालक ने अपना नाम नाहर खां पिता अजीज खां पठान उम्र 50 साल निवासी ग्राम अम्बावली जिला प्रतापगढ का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे वाले ट्रक की तलाशी लेने पर आरोपी द्वारा ट्रक में उपर 108 कट्टे आलु के रख रखे थे, जिनको हटाकर देखने पर निचे 60 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टे मिले जिनको चेक करते सभी 60 कट्टों में भरा कुल 12 क्विंटल डोडाचुरा होना पाया गया। प्रकरण में आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा, आलु के कट्टे एवं वाहन जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है तथा थाना नीमच सिटी पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी नाहर खां उक्त डोडाचुरा कहां से लाया एवं किसे देने जा रहा था इसके संबंध में आरोपी का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर पुछताछ की जाएगी। 
उक्त कार्यवाही में उनि जयदीप राठौर एवं उनकी टीग की सराहनीय भुमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE