BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2023, 1:14 pm
KHABAR : भारतीय डाक विभाग ने मानस भवन में किया आयोजन, कलेक्टर ने किया डाक कर्मियों का सम्मान, बोले- विगत तीन माह में विभाग ने  7.2 लाख एपिक वोटर कार्ड का वितरण किया जो समूचे मप्र में सर्वाधिक है, पढ़े खबर 

Share On:-

शिवपुरी। भारतीय डाक विभाग के द्वारा स्थानीय मानस भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी द्वारा डाककर्मियों का सम्मान किया गया, जिनके द्वारा शिवपुरी जिले में सर्वाधिक एपिक कार्ड का वितरण किया गया। विगत तीन माह में शिवपुरी जिले में डाक विभाग के द्वारा 7.2 लाख एपिक वोटर कार्ड का वितरण किया गया है जो कि पूरे मध्यप्रदेश में सर्वाधिक हैं।
 कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने सभी डाक कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि बदलते हुए युग में डाक सेवाएं फिर से प्रासंगिक हो गई हैं एवं आज भारतीय डाक विभाग विकास कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान निभा रहा है। उन्होंने कहा कि डाक विभाग के द्वारा समय से इतनी बड़ी संख्या में एपिक कार्ड वितरण करने से शिवपुरी जिले में निर्वाचन का कार्य सफलता से संपन्न हो सका एवं जिले का मतदान प्रतिशत भी बढ़ा है।
कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे गुना डाक संभाग के अधीक्षक विनय श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान में डाक विभाग में 75 प्रतिशत से अधिक युवा कार्य कर रहे हैं जिससे डाक विभाग की कार्य प्रणाली में आमूल-चूल परिवर्तन आया है। डाक विभाग की सुविधाओं में वृद्धि करते हुए सभी डाक कर्मचारियों को कॉमन सर्विस सेंटर के लिए प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। अब सभी डाकघर कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में भी काम कर सकेंगे एवं गांव में सीएससी सेवाएं भी ग्रामीणों को प्राप्त हो सकेंगी। कार्यक्रम में सहायक अधीक्षक शिवपुरी उप संभाग मनोज प्रताप, उप संभागीय निरीक्षक राजकुमार, पोस्ट मास्टर मलखान सिंह, आईपीपीबी मैनेजर रविंद्र कौरव सहित 200 से अधिक डाककर्मी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE