कटनी। खरीफ उपार्जन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर श्री अवि प्रसाद की अध्यक्षता में बुधवार को कार्यालय कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी, जिला प्रबंधक एम.पी.एस.सी.एस.सी, जिला प्रबंधक एम.पी.डव्लयू,एल.सी सहायक आयुक्त सहकारिता, नोडल अधिकारी डी.सी.सी.बी जिला विपणन अधिकारी एवं सचिव कृषि उपज मण्डी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा उपार्जन केन्द्रों में सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही कृषकों की सुविधा हेतु आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के सम्बंध में निर्देश दिये गये। उपार्जन केन्द्रों द्वारा स्कंध को ग्रेडर, पंखा लगवाकर ही उपार्जन किये जाने के सम्बंध में भी कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा निर्देश दिये गये।