BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नगर पालिका विवाद पर कांग्रेस का डैमेज.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम हाड़ी पिपल्या और मनासा.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी पर शाजापुर पुलिस का बड़ा प्रहार,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे कंवरलाल कुमावत (हाबरिया),.. <<     KHABAR : फोरलेन और सिटी पुलिया निर्माण में.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब ने नए सेवा सत्र का किया आगाज,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : कर संग्रहण में उत्कृष्ट प्रदर्शन, नगर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में नए सत्र का भव्य आगाज, 200.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : तुला और धनु राशि वालों का रुका धन होगा.. <<     BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2023, 3:48 pm
KHABAR : मतों की गणना के लिये इस्तेमाल की जाने वाली, हर टेबल पर होगा एक माइक्रो आब्जर्वर, प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी मतगणना, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। विधानसभा निर्वाचन-2023 के तहत मतगणना की समूची प्रक्रिया पर निगरानी के लिये भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक गणना मेज पर एक माइक्रो आब्जर्वर को भी तैनात किया जायेगा। ये माइक्रो आब्जर्वर गणना सुपरवाईजर और गणना सहायक के अलावा होंगे। माइक्रो आब्जर्वर केंद्र सरकार या केंद्र सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों का अधिकारी या कर्मचारी ही होगा। माइक्रो आब्जर्वर उस मेज की मतों की गणना की परिशुद्धता के लिए जिम्मेदार होगा, जिस मेज पर उसे तैनात किया जायेगा। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 दिसम्बर 2023 को मतगणना प्रातः8 बजे से पोस्टल बैलेट, और ईव्हीएम की प्रारंभ होगी।मतगणना कर्मचारियों को प्रातः 6.00 बजे मतगणना कक्षो में पहुंचना होगा।       

निर्वाचन आयोग के मुताबिक माइक्रो आब्जर्वर के रूप में तैनात कर्मचारी ईव्हीएम द्वारा प्रदर्शित प्रत्येक दौर के गणना किये जा रहे मतों का ब्यौरा उन्हें दिये गये, मुद्रित उस प्रारूप में दर्ज करेंगे।जिसमें कंट्रोल यूनिट नंबर, चक्र नंबर, मेज नंबर, मतगणना केन्द्र नंबर तथा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के नामों का उल्लेख होगा। माइक्रो आब्जर्वर को इस बारे में बकायदा प्रशिक्षण भी दिया जायेगा।         

निर्वाचन आयोग ने गणना मेजों के अलावा प्रत्येक गणना हॉल में दो अतिरिक्त माइक्रो आब्जर्वर को तैनात करने के निर्देश भी दिये हैं। इनमें से एक प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए दर्ज मतों के चक्रवार संकलन के लिए मतगणना हॉल में रखे गये कम्प्यूटर में डाटा एंट्री पर निगरानी रखेगा, तथा यह सुनिश्चित करेगा, कि सभी प्रविष्टियां डाटा एंट्री आपरेटर द्वारा सही ढंग से डाली गई हैं। जबकि दूसरा माइक्रो आब्जर्वर निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक को सहायता प्रदान करेगा, तथा गणना के चक्रवार दर्ज आंकड़ों के कम्प्यूटर से लिये गये, प्रिंट आउट से यह जांच करेगा, कि दर्ज किये गये, सभी आंकड़े सही और पूर्ण हैं। निर्वाचन आयोग के मुताबिक ऐसी प्रत्येक मेज पर भी एक माइक्रो आब्जर्वर को नियुक्त किया जाना होगा। जिस मेज का इस्तेमाल डाकमत पत्रों की गणना के लिए किया जायेगा। चूंकि माइक्रो आब्जर्वर निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों के नियंत्रण में रहेंगे। इसलिए ये अपनी रिपोर्ट सीधे आयोग के प्रेक्षकों को ही  देगें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE