BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2023, 4:52 pm
BIG NEWS : 12वीं का छात्र नीरज और 25 साल की शादीशुदा प्रेमिका, जब महिला ने बुलाया युवक को अपने घर तो पीछे से पहुंचा ये, फिर हुआ कुछ ऐसा की पति ने लगाई कमरे से दौड़, अब फोरेंसिक एक्सपर्ट जुटे जाँच में, जानिए क्या हैं पूरा मामला, पढ़े खबर           

Share On:-

ग्वालियर। शहर में एक 12वीं का छात्र शादीशुदा प्रेमिका के घर पर संदिग्ध हालात में गोली लगने से घायल हो गया है। घटना शुक्रवार दोपहर झांसी रोड देव नगर की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि छात्र ने प्रेमिका के घर पहुंचकर खुद को गोली मार ली है, जबकि घायल छात्र ने बोला है कि उसे उसकी महिला दोस्त के पति ने गोली मारी है। वह महिला के बुलाने पर पहुंचा था, लेकिन तभी पति ने हमला कर दिया। महिला दोस्त पूरा तमाशा देखती रही। पुलिस ने घायल को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया है। पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट सीनियर साइंटिस्ट अखिलेश भार्गव को भी मौके पर बुला लिया है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की निगरानी में घायल के केमिकल से हाथ धुलाए गए हैं। यदि छात्र ने गोली चलाई होगी तो उसके हाथ पर लगा गन पाउडर इसमें आ जाएगा।
शहर के झांसी रोड नाका चन्द्रवदनी स्थित देवनगर निवासी 20 वर्षीय नीरज उर्फ विकास पुत्र कैलाश परिहार 12वीं का छात्र है। पास ही रहने वाली एक 25 वर्षीय शादीशुदा महिला से उसकी कुछ दिन पहले मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई थी। दोनों आपस में मोबाइल पर बातें किया करते थे। महिला के पति को जब इस दोस्ताना का पता लगा तो उसने विरोध किया। घायल नीरज के मुताबिक शुक्रवार दोपहर उस पर उसकी महिला दोस्त का फोन आया था और उसने मिलने के लिए घर पर बुलाया था। इसके बाद वह मिलने के लिए पहुंचा था। यहां कुछ देर बाद महिला दोस्त का पति आ गया और उसने कट्‌टे से उस पर फायर कर दिया। गोली उसके पेट में लगी और वह वहीं गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। वह बाहर की तरफ भागा और लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने घायल नीरज को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। हालांकि पुलिस को यह सूचना मिली है कि नीरज ने अपनी प्रेमिका के घर पर पहुंचकर हंगामा किया और खुद को गोली मार ली। उसके साथ दो युवक और भी थे। फिलहाल घायल का इलाज चल रहा है। उसने अपनी महिला दोस्त और उसके पति पर गोली मारने का आरोप लगाया है।
इस मामले में झांसी रोड थाना प्रभारी राशिद खान ने बताया कि एक लड़का यहां घायल भर्ती हुआ है। उसका इलाज चल रहा है। गोली कैसे लगी उसकी जांच जारी है। कार्रवाई में आगे पता चलेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE