डिण्डोरी। यह एक MPSRLM के माध्यम से संचलित किसान उत्पादक कंपनी है जो डिंडोरी और मंडला जिले की महिला किसानों से कोदो कुटकी की खरीददारी करती है। वर्तमान में 10,000 महिला किसान कंपनी की शेयर होल्डर हैं। बैगा चक महिला किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड का कोदो कुटकी का प्रोसेसिंग प्लांट जोगी टिकरिया में स्थापित हो रहा है जो पूर्णतः स्वचालित प्लांट है जिसका उत्पादन क्षमता 1 मीट्रिक टन प्रति घंटे है। यहीं पर कंपनी का गोदाम भी स्थित है जिसका भंडारण क्षमता 2000 मीट्रिक टन है। कलेक्टर डिंडोरी ने प्लांट का दौरा कर निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया, यहां तक कि 25 दिसंबर तक पूरा करके उदघाटन के लिए तैयार करने का निर्देश दिया। इस मौक पर मीना परते डीपीएम डिंडोरी, केशव प्रजापति डीएम सहमत बलराम विश्वकर्मा सीईओ बैगा चक, शौरभ सिंह प्लांट मैनेजर बैगा चक, वीरेंद्र राणे एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।