मंदसौर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार यादव ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर यादव ने मतगणना केंद्र पर मतगणना कर्मियों, मतगणना अभिकर्ताओं और मीडियाकर्मियों के प्रवेश की व्यवस्था, पार्किंग की व्यवस्था, मीडिया सेंटर, चिकित्सा कक्ष, सहित अन्य व्यवस्थाओं का मौके पर अवलोकन किया और संबंधित नोडल अधिकारियों को आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मतगणना केंद्र पर मीडिया सेंटर तक मीडिया कर्मियों को मोबाईल ले जाने की अनुमति रहेगी। इसके अलावा किसी को भी मतगणना स्थल पर बगैर वैध प्रवेश पत्र के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मतगणना केंद्र पर मोबाईल के साथ प्रवेश पूर्णतरू वर्जित रहेगा।