BREAKING NEWS
BIG NEWS : लौटखेड़ी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की.. <<     BIG UPDATE: झांझरवाड़ा में निवेश और रोजगार की सफलता.. <<     BIG VIDEO NEWS : गांधीसागर में चीतों का नया ठिकाना,.. <<     वोट चोरी और बिजली कटौती के मुद्दे पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश.. <<     सुंदरसी में दर्दनाक हादसा, घर की लाइट सुधारते.. <<     KHABAR : बीएसएनएल की केबल बार-बार कटने से नेटवर्क.. <<     राजस्व रिकॉर्ड में आबादी दर्ज नहीं होने से.. <<     BIG NEWS : सरवानिया में जनता के भरोसे यातायात.. <<     BIG NEWS : नीमच से राजस्थान तक फरार आरोपियों पर.. <<     VIDEO NEWS : खनियांधाना में जमीनी विवाद बना खूनी जंग,.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव-2026, चित्तौड़गढ़ की पांच पंचायत.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर में चीतों के लिए तैयार हो रहा.. <<     KHABAR : राहुल गांधी ने निभाया वादा, बड़वानी की.. <<     KHABAR : शाजापुर बस स्टैंड पर सांडों का संग्राम, 10.. <<     KHABAR : भगवानपूरा मे कांग्रेसियो ने निकाला मार्च.. <<     KHABAR : जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2023, 7:11 pm
BIG NEWS : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की कार्यसमिति बैठक 30 को, अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल करेंगे नेतृत्व, कई राष्ट्रीय मुद्दों सहित आगामी राजनीतिक कार्ययोजना को लेकर होगी चर्चा, पढ़े खबर     

Share On:-

मुंबई। अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की बैठक 30 नवम्बर 2023 को कारजत, मुंबई के पास आहूत की गई हैं। इस महत्वपूर्ण कार्यसमिति बैठक में पार्टी के नेता विभिन्न राजनैतिक विषयों में चर्चा करेंगे और आगामी राजनीतिक रणनीति की रूपरेखा को तय करेंगे। यह जानकारी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रजमोहन श्रीवास्तव ने प्रेस नोट में दी है। अजित पवार की अध्यक्षता में यह राकांपा की पहली कार्यकारिणी की बैठक होने के कारण महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि देश में कई राष्ट्रीय मुद्दों पर देश में चर्चा हो रही है जिन्हें राकांपा प्रभावित करती है। इस अवसर पर बैठक का निर्णय पार्टी की इस प्रतिबद्धता को दिखाता है। पार्टी राष्ट्रीय चुनौतियों को लेकर गम्भीर है तथा इन चुनौतियों के समाधान के लिये अपना दृष्टिकोण देश के सामने रख कर अपने योगदान की रूपरेखा देश के सामने रखना चाहती हैं।
राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक का नेतृत्व अजित पवार, राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल पटेल करेंगे। राष्ट्रीय नेताओं के बीच विस्तृत चर्चाओं में मुख्य रूप से मौद्रिक परिस्थितियों का मूल्यांकन, देश की जन भावना का विश्लेषण और आने वाले महीनों में पार्टी की राजनैतिक रणनीति मुख्य रूप से रहेंगे। इस बैठक में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन के साथ उनके सहयोगी दल की सक्रियता बढ़ाने पर भी विचार किया जायेगा, जिससे महायुति सरकार और भी सक्रियता व शक्ति के साथ महाराष्ट्र के विकास के लिये काम करे। 
इस बैठक में देश के पुरुषों और महिलाओं, विशेषकर युवा, अजा, अजजा, ओबीसी, अल्पसंख्यक और ऐसे अन्य समूह जिनकी आवाज़ को अभी तक महत्व नहीं मिला है उनकी आवाज़ को उठाने के लिए भी चिंतन होगा। देश के वंचित समुदायों व विशेष रूप से धनकर व मराठा समाज के आरक्षण जैसे विषयों पर भी बैठक में चर्चा होना है जिससे अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में कोई कटौती नहीं हो। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE