शाजापुर। विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए 03 दिसम्बर 2023 को होने वाली मतगणना के लिए तैनात किये गये मतगणना कर्मियों के प्रशिक्षण में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किशोर कन्याल ने संबोधित करते हुए कहा कि मतगणना के दौरान हर-पल कीमती रहेगा, एक भी क्षण बर्बाद नहीं होने दें। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अखिल राठौर, रिटर्निंग अधिकारी शाजापुर नरेन्द्र नाथ पाण्डे, कालापीपल सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी विवेक दुबे, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आरकेएस राठौर, मास्टर ट्रेनर डॉ बीएस विभूति, डॉ सुनील आडवानी, डॉ वीपी मीणा, तहसीलदार सुनील पाटिल, मधु नायक, कैलाश सस्त्या, आलोक श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार आनंद जायसवाल, गौरव पोरवाल, सोनम शर्मा, किरण धाकड़, नाहिद अंजुम भी उपस्थित थी।
कलेक्टर कन्याल ने सर्वप्रथम डाक मतपत्र गणना के लिए नियुक्त कर्मियों के प्रशिक्षण में जाकर कहा कि हर काम तेजी से और सावधानी के साथ करना है। कार्य के दौरान हर क्षण और हर-पल कीमती रहेगा। कोशिश यह होना चाहिये कि काम जल्दी से जल्दी समाप्त हो। इसी तरह ईव्हीएम गणना के लिए नियुक्त कर्मियों के प्रशिक्षण में कलेक्टर ने कहा कि गणना की रिहर्सल अच्छे से कर लें। कौन-कौन से बिन्दुओं पर विशेष सावधानी बरतना है, इसकी जानकारी पहले से रखें। सभी मतगणना कर्मी टीम की तरह काम करें।