BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 25, 2023, 10:54 am
BIG NEWS : मल्हारगढ पुलिस ने जिला बदर आरोपी को आदेश का उल्लंघन करने पर किया गिरफ्तार, बदमाश के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल मय जिंदा 02 राउंड बरामद, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मल्हारगढ़। जिला मंदसौर मे अभ्यस्त अपराधियो की धरपकड करने हेतु पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को विशेष कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है जिसका जिला स्तरीय पर्यवेक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी द्वारा किया जा रहा है। उक्त आदेश की अनुपालना के क्रम मे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नरेन्द्र सोलंकी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी मल्हारगढ राजेन्द्र कुमार पवार के नेतृत्व मे थाना मल्हारगढ पुलिस टीम ने शातिर अपराधी व सूचीबद्ध गुंडा दिलीप उर्फ दिनेश बावरी को अवैध फायर आर्म्स देशी कट्टा मय 02 जिंदा कारतूस के साथ पकडने में सफलता प्राप्त हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिलीप उर्फ दिनेश पिता लालसिंह बावरी निवासी ग्राम रुपी थाना मल्हारगढ का सुचीबद्ध गुंडा है जिस पर डकैती की तैयारी, हत्या का प्रयास, लूट, अभ्यस्त रुप से मारपीट करने के कुल 19 अपराध पंजीबद्ध है। विधान सभा चुनाव मे शांति व्यवस्था बनाये रखने के मद्देनजर अभ्यस्त अपराधियो की आपराधिक गतिविधियो पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला बदर की कार्यवाही प्रस्तावित की गई थी जिसेक अंतर्गत थाना प्रभारी मल्हारगढ द्वारा दिलीप बावरी का जिला बदर प्रकरण तैयार कर जिलाधीश मंदसौर को प्रेषित किया गया था जिनके द्वारा दिनांक 20 अक्टूबर 23 दिलीप उर्फ दिनेश पिता लालसिंह बावरी उम्र 33 साल निवासी रुपी थाना मल्हारगढ को 03 माह के लिये मंदसौर एवं सीमावर्ती जिलो से जिला बदर किया गया था।
आरोपी दिलीप बावरी जिला बदर होने के बावजूद जिला मंदसौर की सीमा में निवास कर लोगो को डरा धमका रहा था। जिसकी रिपोर्ट दिनांक 13 नवंबर 23 को फरियादी जगदीश पिता मोहन लाल बावरी उम्र 59 निवासी रुपी के द्वारा की गई थी जो की फरियादी को दिलीप बावरी गाली गलौच व जान से मारने की धमकी दे रहा था। जिस पर थाना मल्हारगढ पर अपराध क्र 327/23 धारा 294, 506 भादवि 15 राज्य सुरक्षा अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया था। अपराध पंजीबद्ध होने के पश्चात आरोपी की सतत रुप से तलाश की जा रही थी। जिसके अंतर्गत दिनांक 24 नवंबर 23 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी दिलीप बावरी अवैध हथियार लिये रुपी तरफ से पिपलियामंडी तरफ जा रहा है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए रुपी पिपलिया मण्डी लक्ष्मी वैयर हाउस के सामने घेरा बंदी कर जिला बदर आरोपी दिलीप उर्फ दिनेश बावरी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल मय 02 जिंदा कारतूस जप्त की गई तथा आरोपी के विरुद्ध थाना मल्हारगढ पर अपराध क्र 329/23 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट व 14,15 राज्य सुरक्षा अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवचेना में लिया गया आरोपी से अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में उनि संजय प्रताप सिंह, सउनि केएल प्रजापत, आर 338 नरेन्द्र सिंह, आर 814 अंकित जाट, आर 721 अर्जुन पाटीदार आर 419 दिलीप मेघवाल, आर 104 आलोक गुर्जर का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE