BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में 200 हेक्टेयर में बनेगा.. <<     KHABAR : जेएसजी उड़ान ने मेधावी विद्यार्थियों का.. <<     KHABAR : फायर सेफ्टी में लापरवाही पर डीसी कोचिंग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : खनिज माफियाओं पर कसा शिकंजा, चार वाहन.. <<     देवास में प्रशासन का बड़ा एक्शन, फायर सेफ्टी.. <<     KHABAR : सेवा से नए सत्र का आगाज, इनरव्हील डायमंड.. <<     नशे के सौदागर पर बड़ा वार, मंदसौर पुलिस का.. <<     वैष्णो देवी से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर,.. <<     VIDEO NEWS: 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG NEWS : ग्राम पंचायत बसेड़ी भाटी के सरपंच के गृह.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नगर पालिका विवाद पर कांग्रेस का डैमेज.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम हाड़ी पिपल्या और मनासा.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी पर शाजापुर पुलिस का बड़ा प्रहार,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे कंवरलाल कुमावत (हाबरिया),.. <<     KHABAR : फोरलेन और सिटी पुलिया निर्माण में.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब ने नए सेवा सत्र का किया आगाज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 25, 2023, 11:54 am
BIG NEWS : मौसम विभाग का अलर्ट, एमपी में गरज-चमक के साथ होगी मावठे की पहली बारिश, मालवा के कई जिलों में गिरेंगे ओले, जानिये आगामी 48 घंटे कैसा रहेगा नीमच व मंदसौर में मौसम का हाल, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और चक्रवात की वजह से प्रदेश में सीजन का पहला मावठा गिरेगा। मध्यप्रदेश का मालवा-निमाड़ यानी इंदौर-उज्जैन संभाग अगले तीन दिन आज 25 व कल 26 और 27 नवंबर को भीग सकता है। इंदौर-उज्जैन संभाग में ओले गिरने का भी अनुमान है। जबकि भोपाल, नर्मदापुरम में 27 नवंबर को बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवा भी चलेगी।

मौसम केंद्र के फोरकास्ट इंचार्ज डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि ईरान, अफगानिस्तान के आसपास वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है। वहीं चक्रवाती घेरा और अन्य सिस्टम भी एक्टिव हैं। इस कारण आज 25 नवंबर से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल जाएगा जो 27 नवंबर तक बदला ही रहेगा। इस दौरान प्रदेश में बारिश के साथ तेज हवा चलेगी और ओले भी गिर सकते हैं। भोपाल के लिए अगले तीन दिन के लिए बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। 

इन जिलों में होगी मावठे की बारिश- 
25 नवंबर को इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, खंडवा, बैतूल, नर्मदापुरम, हरदा और बुरहानपुर में बारिश का अनुमान है। वहीं रतलाम, देवास, उज्जैन में बादल छाएंगे। 26 नवंबर को इंदौर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, उज्जैन, सीहोर, हरदा, विदिशा और नर्मदापुरम में बिजली चमकने के साथ बारिश भी हो सकती है। 27 नवंबर को भोपाल, सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, खरगोन, बुरहानपुर और खंडवा में हल्की बारिश होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE