BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG NEWS : ग्राम पंचायत बसेड़ी भाटी के सरपंच के गृह.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नगर पालिका विवाद पर कांग्रेस का डैमेज.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम हाड़ी पिपल्या और मनासा.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी पर शाजापुर पुलिस का बड़ा प्रहार,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे कंवरलाल कुमावत (हाबरिया),.. <<     KHABAR : फोरलेन और सिटी पुलिया निर्माण में.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब ने नए सेवा सत्र का किया आगाज,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : कर संग्रहण में उत्कृष्ट प्रदर्शन, नगर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में नए सत्र का भव्य आगाज, 200.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : तुला और धनु राशि वालों का रुका धन होगा.. <<     BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 25, 2023, 12:00 pm
BIG NEWS : अवैध देशी कट्टा कब्जे में रखने वाले गांव खेर मगरी का आरोपी भंवरलाल को 02 वर्ष का सश्रम कारावास, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। डॉ रेखा मरकाम, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, नीमच द्वारा अवैध रूप से 315 बोर का देशी कट्टा मय जिंदा कारतूस अपने कब्जे में रखने वाले आरोपी भंवरलाल उर्फ गुड्डा पिता हरिसिंह बंजारा, उम्र- 38 वर्ष, निवासी ग्राम खेर मगरी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) को धारा 25 (1-बी) आयुध अधिनियम, 1959 के अंतर्गत 02 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1000 रू अर्थदण्ड से दण्डित किया।
प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी पारस मित्तल द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 24 मार्च 2016 को पुलिस थाना जीरन में पदस्थ उपनिरीक्षक जे एस डामोर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर रायनखेड़ा फंटे पर स्थित बालाजी के मंदिर के पीछे से आरोपी द्वारा उसके कब्जे में रखे 315 बोर का देशी कट्टा मय जिंदा कारतूस को जप्त किया, जिसका उसके पास कोई वैध लाईसेंस नहीं था। आरोपी को गिरफ्तार कर जीरन में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना उपरांत अभियोग पत्र नीमच न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
अभियोजन द्वारा न्यायालय के समक्ष विचारण के दौरान जप्तीकर्ता अधिकारी सहित सभी महत्वपूर्ण साक्षीगण के बयान कराकर आरोपी के विरूद्ध अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराकर घटना की गंभीरता को देखते हुए उसको कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिससे सहमत होकर न्यायालय द्वारा आरोपी को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया। न्यायालय में शासन की ओर से पैरवी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी पारस मित्तल द्वारा की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE