BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 25, 2023, 1:36 pm
BIG REPORT : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने किया नेहरू स्टेडियम में बने मतगणना स्थल का निरीक्षण, तैयारियों और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन आज इंदौर पहुंचे। यहां उन्होंने नेहरू स्टेडियम में बने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतगणना की तैयारियों और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने तैयारियों और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा की मतगणना पूर्ण पारदर्शी और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो। प्रयास किये जायेंगे की परिणाम जल्द से जल्द मिले।

इस दौरान संभागायुक्त मालसिंह, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी सहित सभी रिटर्निंग अधिकारी, प्रशासन और पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। अनुपम राजन ने विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत आगामी 3 दिसंबर को जिले के 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिए होने वाली मतगणना हेतु की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी ने मतगणना के लिए की जा रही व्यवस्थाओं और तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

राजन ने विधानसभा क्षेत्रवार बनाए गए मतगणना कक्षों में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही डाक मतपत्रों की गणना के लिए की जा रही व्यवस्थाओं को भी देखा। उन्होंने मतगणना टेबलों, मतगणना कार्य में संलग्न अमले की संख्या, सुरक्षा व्यवस्था, डाक मतपत्रों की संख्या आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना स्थल पर स्ट्रांग रूम की सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी के लिये बनायी गई व्यवस्था को देखा। मतगणना स्थल परिसर में स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिये मौजूद अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों से चर्चा भी की।  अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों ने सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था की सराहना की। 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन मतगणना व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बताया गया कि विधानसभा निर्वाचन-2023 की मतगणना 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ शुरू होगी। सुबह 8.30 बजे से ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना प्रारंभ होगी। बताया गया कि मतगणना के कार्य में लगभग 800 अधिकारी-कर्मचारियों की सेवाएं ली जायेंगी। इनमें 516 शासकीय सेवक ईव्हीएम के मतों की तथा 180 शासकीय सेवक पोस्टल बेलेट की गिनती करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE