चित्तौड़गढ़। विधानसभा आम चुनाव- 2023 मतदान दिवस पर दोपहर 1 बजे तक चित्तौड़गढ़ जिले में 40.96 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर 1 बजे तक विधानसभा कपासन में 39.11 प्रतिशत, बेगूं में 40.88 प्रतिशत, चित्तौड़गढ़ में 41.19 प्रतिशत, निंबाहेड़ा में 42.01 प्रतिशत तथा बड़ी सादड़ी विधानसभा में 41.56 प्रतिशत मतदान हुआ हैं।
निंबाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र 170 के अंतर्गत सबसे ज्यादा संख्या वाले निंबाहेड़ा नगर के पोलिंग बूथ क्रमांक 80 बीसीएमएचओ कार्यालय पर मतदान हेतु मतदाताओं की लंबी कतारें शुरुआती दौर से ही चल रही है, जो वर्तमान तक बनी हुई है। अन्य कई बूथों पर भी मतदाताओं की कतारें देखी जा रही है। युवाओं और महिला मतदाताओं में मतदान को लेकर अच्छा जोश बना हुआ है।