मनासा। सुबह 8 बजे उप वन मंडल अधिकारी मनासा आर आर परमार एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी मनासा शाश्वत द्विवेदी को दिनांक 25 नवंबर 2023 को दूरभाष पर सूचना प्राप्त हुई कि गांव खेड़ी गरासिया में खेत में घर के पास मगर है।
वन विभाग के अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लेते हुए रेस्क्यू टीम को मोके पर भेजा। रेस्क्यू टीम ने लगभग 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगर का रेस्क्यू करने में सफलता पाई। मगर लगभग 6-7 फीट लंबा एवं 50 किलो वजनी था। रेस्क्यू के बाद मगर को प्राकृतिक ग्रह वास गांधीसागर जलाशय में छोड़ा गया। रेस्क्यू कार्य में रेस्क्यू टीम प्रभारी के सी वर्मा प स मनासा, बीट प्रभारी मनासा महेश पाटीदार, वाहन चालक प्रेम सिंह गौड़ (रेस्क्यू एक्सपर्ट), डायल 100 एवं ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा।