सनावद। शासकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की तुलना में अध्यापकों की कमी के चलते जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष प्रभात उपाध्याय ने उच्च शिक्षा विभाग भोपाल को पत्र लिखकर महाविद्यालय में स्टाफ बढ़ाने की मांग की है । संस्था के प्रभारी प्राचार्य के आर कुमेकर ने बताया कि वर्तमान में महाविद्यालय में लगभग 1800 छात्र छात्राएं अध्यनरत है लेकिन संस्था आठ स्थाई अध्यापक वह सात अतिथि शिक्षकों के द्वारा अध्ययन कार्य किया जा रहा है । छात्र-छात्राओं के अनुपात में स्टाफ की बहुत कमी है पर्याप्त मात्रा में स्टाफ नहीं होने से छात्र-छात्राओं का अध्ययन कार्य भी प्रभावित हो रहा है वही महाविद्यालय में बीते 10 वर्षों से प्राचार्य का पद भी रिक्त है । जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष प्रभात उपाध्याय ने बताया कि हमारे द्वारा शासन स्तर पर समय-समय पर पत्र लिखकर महाविद्यालय में स्टाफ की कमी को दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं पूर्व में भी शिक्षा मंत्री मोहन यादव को पत्र लिखा गया था वहीं छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा हासिल हो सके इसके संबंध में लगभग 50 लाख रुपए की लागत के हमने महाविद्यालय में विकास कार्य किए हैं।