बड़वानी। शासकीय आदर्श महाविद्यालय बड़वानी में प्राचार्य डॉ. बलराम बघेल के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भावना प्रतिष्ठान सप्ताह के अंतर्गत फ्लैग डे (झंडा दिवस) का आयोजन किया गया। जिसमें सांप्रदायिक एकता के माध्यम से देश के विकास की बात कही गई। सहायक प्राध्यापक डॉ स्मिता यादव एवं डॉ. रितेश भावसार ने राष्ट्रीय सद्भावना पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित कराई। इस अवसर डॉ लक्ष्मी गोयल, डॉ. धर्मेंद्र सिंह जाटव एवं कार्यालीन स्टाफ व कमर्चारी उपस्थित थे।