चित्तौड़गढ़। जिले की 5 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। मशीन धीरे चलने से वोटर्स परेशान हो रहे हैं। दोपहर 3 बजे तक चित्तौड़गढ़ जिले में 55.49 प्रतिशत ही मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा निंबाहेड़ा में 57.11 प्रतिशत मतदान हुआ। चित्तौड़गढ़, निंबाहेड़ा, बड़ीसादड़ी, बेगूं और कपासन विधानसभा सीट पर कुल 47 उम्मीदवार आमने-सामने है। ग्रामीण क्षेत्रों के पोलिंग बूथ पर लंबी लाइनें लगी हैं।
इस बार चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं, बड़ीसादड़ी और निंबाहेड़ा विधानसभाओं में प्रत्याशियों के बीच आमने-सामने की टक्कर है। जबकि चित्तौड़गढ़ विधानसभा में पहली बार त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिलेगा। इसके अलावा कपासन में चार मजबूत प्रत्याशियों के बीच में टक्कर देखने को मिलेगी।