BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 25, 2023, 4:21 pm
KHABAR : मोटिवेशनल स्पीच में डॉ. जगदीश मुजाल्दे ने कहा- स्वयं के प्रति वफादार बनें और खुद को धोखा न दें तो मिलेंगी उच्चतम सफलताएं, पढ़े खबर 

Share On:-

बड़वानी। अभी आप आर्थिक रूप से निर्भर हैं और अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए धन प्राप्त करने हेतु माता-पिता आदि के समक्ष सीधी हथेली करते हैं। यदि आप परिश्रम करके कोई अच्छी सी नौकरी प्राप्त कर लेते हैं या फिर अपना व्यापार-व्यवसाय प्रारंभ करते हैं तो आप आर्थिक दृष्टि से सक्षम हो जाएंगे और आपका हाथ अब धन लेने वाला नहीं अपितु धन देने वाला बन जाएगा। इस परिवर्तन के लिए निरंतर और सही दिशा में परिश्रम आवश्यक है। सबसे पहले आप स्वयं के प्रति वफादार बनें। खुद को धोखा न दें, अपितु वास्तविक रूप से परिश्रम करें। मोबाइल को मैं बहुत बड़ा चोर मानता हूं। वह आपके बेशकीमती समय को चुराता है। समय सबसे बहुमूल्य सम्पदा है। जिनने समय का सदुपयोग कर लिया, वो शिखर पर पहुंचते हैं। ये बातें शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शासकीय कन्या महाविद्यालय, बड़वानी के अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. जगदीश मुजाल्दे ने मोटिवेशनल स्पीच देते हुए कहीं। यह आयोजन प्राचार्य डॉ. दिनेश वर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। निरंतर होते हैं व्याख्यान कार्यकर्तागण प्रीति गुलवानिया और वर्षा मुजाल्दे ने बताया कि कॅरियर सेल द्वारा निरंतर विषय विशेषज्ञों और अच्छे वक्ताओं के व्याख्यान करवाये जाते हैं। उसी श्रेणी में आज डॉ. मुजाल्दे का व्याख्यान भी था। इन व्याख्यानों से जहां विद्यार्थियों का मनोबल और उत्साह बढ़ता है, वहीं वे प्रेरित भी होते हैं। उन्हें अच्छे वक्ता बनने और अपने व्यक्तित्व का विकास करने का भी अवसर मिलता है। इन बातों पर दिया जोर डॉ. मुजाल्दे ने अपने सारगर्भित व्याख्यान में लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन, प्रयासों की निरंतरता, अच्छी किताबों का संकलन और उनका अध्ययन आदि पर बल देते हुए अपने जीवन के संघर्षों का वर्णन करके विद्यार्थियों को अभिभूत कर दिया। संचालन सुभाष चौहान ने किया। आभार श्रुति सेन ने व्यक्त किया। सहयोग अक्षय चौहान, डॉ. मधुसूदन चोबे ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE